फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISL: लैंजारोते के गोल से एटीके ने जमशेदपुर को 2-1 से हराया

Sun, 03 Feb 2019 10:45 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जमशेदपुर एफसी बनाम एटीके
विज्ञापन

मैनुएल लैंजारोते के दो गोल की मदद से एटीके ने रविवार को हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के पांचवें सत्र के मैच में जमशेदपुर एफसी के खिलाफ 2-1 से जीत दर्ज की। लैंजारोते ने दोनों गोल पहले हाफ में फ्री किक पर किए जबकि जमशेदुपर के लिए एकमात्र गोल मारियो आर्क्वेस ने 82वें मिनट में किया। 

विज्ञापन


इस जीत से मिले तीन अंक के साथ ही एटीके के 20 अंक हो गए हैं, लेकिन वह छठे स्थान पर ही है जबकि जमशेदपुर की टीम पहले की तरह पांचवें स्थान पर बनी हुई है। जमशेदपुर के भी 20 अंक हैं लेकिन बेहतर गोल अंतर होने के कारण वह एटीके से ऊपर है। इस जीत से हालांकि एटीके ने अपने प्लेऑफ में जाने की संभावनाओं को मजबूती दी है। 

लैंजारोते ने मैच के तीसरे मिनट में ही फ्री किक को गोल में बदल कर मेजबान टीम को 1-0 से आगे कर दिया। लैंजारोते को 33वें मिनट में एक बार फिर फ्री किक मिला और वह इस बार भी नहीं चूके। उनकी इस गोल से टीम 2-0 से आगे हो गयी।    
विज्ञापन


जमशेदपुर को मैच के 82वें मिनट में कॉर्नर मिला और बिकास जाइरू ने गेंद मारियो के पास पहुंचाई। मारियो ने उसे नेट के अंदर डाल जमशेदपुर का खाता खोला। इस गोल से मेहमान टीम की वापसी की उम्मीदें बंध गई लेकिन जमशेदपुर की टीम तमाम प्रयास के बाद बराबरी का गोल नहीं कर सकी। इनपुट-भाषा

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें