इंडियन सुपर लीग की फ्रेंचाइजी केरला ब्लास्टर्स ने अपने खिलाड़ी संदेश झिंगन द्वारा पहने जाने वाली 21 नंबर की जर्सी को ही समाप्त कर दिया है। ब्लास्टर्स और झिंगन के बीच छह साल का जुड़ाव बुधवार को खत्म हुआ। क्लब के मालिक निखिल भारद्वाज ने झिंगन को उनके योगदान के लिये धन्यवाद कहा। निखिल ने कहा, 'केबीएफसी उनकी प्रतिबद्धता और जुझारूपन को याद रखेगी, हम उन्हें नई पारी के लिए शुभकामनाएं देते हैं। झिंगन ब्लास्टर्स से साल 2014 में जुड़े थे और टीम के रक्षात्मक पंक्ति के प्रमुख खिलाड़ी थे।'