फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISL: जमशेदपुर ने दर्ज की एकतरफा जीत, बेंगलुरु को दी 5-1 से करारी मात

Wed, 27 Feb 2019 11:00 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
bengaluru FC vs Jamshedpur FC
विज्ञापन

जमशेदपुर एफसी ने दूसरे हाफ में आठ मिनट के अंदर चार गोल दागकर बुधवार को हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के अपने आखिरी लीग मैच में बेंगलुरू एफसी को 5-1 से करारी शिकस्त दी। 

विज्ञापन


जेआरडी टाटा स्पोटर्स कॉम्पलेक्स में खेले गए इस मैच में बेंगलुरू ने सेंबोई हाओकिप (16वें मिनट) के गोल से बढ़त बनायी, लेकिन जमशेदपुर ने हार नहीं मानी और पहले हाफ का अंत बराबरी के करने के बाद दूसरा हाफ पूरी तरह से अपने नाम किया। 

जमशेदपुर की तरफ से पाब्लो मारगाडो (56 और 57वें मिनट) ने दो जबकि आगस्टिन फर्नांडो (45वें), माइकल सूसाइराज (54वें) और कार्लोस काल्वो (61वें मिनट) ने एक एक गोल किया।
विज्ञापन


इस हार से बेंगलुरू के शीर्ष स्थान पर असर नहीं पड़ा है। यह उसका लीग चरण का आखिरी मैच था और उसके 18 मैचों में 34 अंक हैं। इस मैच के साथ ही जमशेदपुर का आईएसएल का सफर समाप्त हो गया है। उसने 18 मैचों में छह जीत, नौ ड्रॉ और तीन हार से 27 अंकों साथ पांचवें स्थान के साथ अपने अभियान का अंत किया। इनपुट-भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें