फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISL: एफसी गोवा ने सेमीफाइनल में, हैदराबाद एफसी को 4-1 से हराया

Thu, 06 Feb 2020 07:55 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : social Media
विज्ञापन

ह्यूगो बोमोस और फेरान कोरोमिनास के दो-दो गोल की बदौलत एफसी गोवा ने बुधवार को इंडियन सुपर लीग मैच में हैदराबाद एफसी को 4-1 से हराया। इस जीत के साथ गोवा टीम ने सेमीफाइनल के लिए भी क्वॉलिफाइ कर लिया और वह ऐसा करने वाली इस सीजन की पहली टीम बनी।

विज्ञापन


मुकाबले में बोमोस ने 19वें और 50वें मिनट में गोल किए जबकि कोरोमिनास ने 64वें और 87वें मिनट में गोल दागे। हैदराबाद के लिए एकमात्र गोल मार्सेलिन्हो ने 64वें मिनट में किया। इस जीत से गोवा की टीम 16 मैचों में 33 अंक के साथ शीर्ष पर चल रही है। हैदराबाद की टीम छह अंक के साथ अंतिम स्थान पर है।
 

विज्ञापन

I-leauge: कातसुमी के हेडर से चेन्नई सिटी जीता

गत चैम्पियन चेन्नई सिटी एफसी ने बुधवार को यहां आई लीग फुटबाल टूर्नामेंट के मुकाबले में इंडियन एरोज पर 1-0 से जीत हासिल की। कातसुमी युसा ने 49वें मिनट में विजयी गोल दागा जिससे चेन्नई की टीम तीन अंक जुटाने में सफल रही। चेन्नई इस जीत से एक पायदान ऊपर आठवें स्थान पर पहुंच गयी, उसके नौ मैचों में 11 अंक हैं। इंडियन एरोज अंतिम स्थान पर बनी हुई है। टीम के 10 मैचों में सात अंक हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें