फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISL: दादा की टीम ने रणबीर की टीम को धोया

Mon, 13 Oct 2014 01:01 PM IST
एजेंसी/कोलकाता
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले क्रिकेट का आईपीएल, उसके बाद हॉकी इंडिया लीग, इंडियन बैडमिंटन लीग, वर्ल्ड कबड्डी लीग और अब भारत में फुटबॉल की दुनिया भी बदलने जा रही है। रविवार को कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की शुरुआत के साथ फुटबॉल में नई क्रांति का आगाज हो गया। एक रंगारंग समारोह के दौरान आईएसएल की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने भारत में फुटबॉल फीवर की शुरुआत का ऐलान किया।
विज्ञापन


इसके साथ ही देश में फुटबॉल का स्वर्ग माने जाने वाले इस शहर में एटलेटिको डी कोलकाता और मुंबई सिटी एफसी के बीच भिड़ंत की सिटी बज गई। सितारों से सजी ओपनिंग सेरेमनी के बाद फुटबॉल का मेगा टूर्नामेंट इंडियन सुपर लीग में सौरव गांगुली की टीम एटलेटिको डी कोलकाता ने धमाकेदार शुरुआत की। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में कोलकाता ने रणवीर कपूर की टीम मुंबई सिटी एफसी को 3-0 से हराया।

मैच के 27वें मिनट में कोलकाता टीम के फिकरु टेफेर्रा लेमेसा ने गोल किया। 28 वर्षीय फिकरु इथोपियाई स्ट्राइकर हैं। वे इथोपिया फुटबॉल टीम के कप्तान रह चुके हैं। 2004 से 2006 तक इथोपियन फुटबॉल सेंट जॉर्ज स्पोर्ट्स क्लब का हिस्सा रहे फिकरु ने उस टीम के लिए खेले 55 मैचों में 28 गोल दागे हैं।
विज्ञापन


दूसरे हाफ में मैच के 69वें मिनट में 2003-2006 में रियल मैड्रिड टीम का हिस्सा रहे स्पेन के स्टार मिडफील्डर बोर्जा फर्नांडेज ने गोल दाग कोलकाता को 2-0 से आगे कर दिया। मैच के आखिरी मिनट (90+3) में अर्नाल लिबर्ट ने गोल दाग कोलकाता को 3-0 से जीत दिला दी।

प्रियंका ने बिखेरा जलवा

45 मिनट तक चले इस रंगारंग शुभारंभ में बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपना जलवा बिखेरा।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लीग के उद्घाटन के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थीं। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल समारोह में विशेष रूप से मौजूद रहे।

मुकेश अंबानी, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, रितिक रोशन, रणबीर कपूर, सचिन तेंदुलकर, किंग ऑफ कोलकाता सौरव गांगुली सहित बॉलीवुड, खेल जगत के तमाम दिग्गज चेहरे मौके पर मौजूद थे।
विज्ञापन

70 दिनों तक चलेगा इंडियन सुपर लीग

इस मौके पर नार्थ ईस्ट यूनाईटेड एफसी टीम के मालिक जॉन अब्राहम ने कहा, "आईएसएल की सफलता फुटबॉल के लिए अहम है। इस टूर्नामेंट से काफी उम्मीद है। इस प्रतियोगिता ने उन युवाओं का सपना पूरा किया है, जो अंतरराष्ट्रीय सितारों के साथ खेलना चाहते थे।"

रंगारंग कार्यक्रम की खास बातें
200 : बच्चे 12-14 साल की उम्र के समारोह में हिस्सा लिया, जिसमें 100 लड़के और 100 लड़कियां थी
100 : डांस परफॉर्मरों ने समारोह के दौरान अपनी प्रस्तुति दी
600 : लाइटिंग फुटबॉल का उपयोग समारोह के दौरान किया गया
35  : करोड़ रुपये कुल इनामी राशि आठ टीमों में बांटी जाएगी
15 : करोड़ रुपये विजेता टीम को और बाकी राशि उपविजेता और अन्य टीमों को दी जाएगी
94 : विदेशी खिलाड़ी इसमें हिस्सा ले रहे हैं। हर टीम में लगभग 14 भारतीय खिलाड़ी होंगे
80 : लाख रुपये में भारत के गोरमांगी सिंह को चेन्नई ने खरीदा है
12 : करोड़ रुपये का करार दिल्ली डायनामोज ने मार्की खिलाड़ी इटली के अलेसांद्रो डेल से किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें