फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISL: नार्थईस्ट यूनाईटेड को हराकर चेन्नइयन एफसी ने 2-0 से जीता मुकाबला

Thu, 16 Jan 2020 11:05 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आईएसएल 2019 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

चेन्नइयन एफसी ने गुरूवार को इंडियन सुपर लीग के छठे सत्र के 12वें दौर के मुकाबले में नार्थईस्ट यूनाईटेड एएफसी को 2-0 से शिकस्त दी और तालिका में छठा स्थान हासिल कर लिया। चेन्नइयन ने दूसरे हाफ में दो मिनट के अंतराल पर दो गोल दागे। 

विज्ञापन


उसके लिए रफाएल क्रिवेलारो ने 57वें मिनट में और नेरीजुस वाल्सकिस ने 59वें मिनट में गोल किये। इससे मेजबान टीम तीन जीत, तीन ड्रा और पांच हार से 15 अंक लेकर दो स्थान का फायदा उठाने में सफल रही। नार्थईस्ट के 11 अंक हैं और वह नौवें स्थान पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें