दो बार की चैंपियन एटीके ने रविवार को मेजबान जमशेदपुर एफसी को 3-0 से हराकर हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सत्र की अंकतालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में खेले गए मुकाबले में रॉय कृष्णा (दूसरे और 75वें मिनट) ने एटीके के लिए दो जबकि इदु गार्सिया ने 59वें मिनट में एक गोल किया।