ओडिशा एफसी ने गुरुवार को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सीजन में चेन्नईयिन एफसी को 2-2 की बराबरी पर रोक दिया। इस ड्रॉ मैच से हालांकि दोनों टीमों को तालिका में अपने स्थान में सुधार करने का मौका मिला। ओडिशा छह अंकों के साथ छठे स्थान पर है, जबकि चेन्नईयिन एफसी पांच प्वाइंट्स के साथ आठवें पायदान पर है।
बता दें कि मुकाबले में चेन्नईयिन की तरफ से नेरिजुस वल्सकिस ने 51वें और 71वें मिनट में दो शानदार गोल दागे। वहीं, ओडिशा की तरफ से जिसको हर्नांडेज ने 54वें और अरिदाने सनताना ने 82वें मिनट में गोलकर चेन्नईयिन एफसी को 2-2 की बराबरी पर रोका।