फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISL 2018: उदांता के गोल ने बेंगलुरु को पहुंचाया शीर्ष पर, दिल्ली को दी 1-0 से मात

Mon, 26 Nov 2018 10:46 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
isl 2018
विज्ञापन

बेंगलुरु एफसी ने सोमवार को उदांता सिंह के अंतिम क्षणों में किए गए गोल की मदद से दिल्ली डायनामोज को 1-0 से हराकर इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में शीर्ष स्थान हासिल किया। बेंगलुरु के कप्तान सुनील छेत्री का यह इस क्लब की तरफ से 150वां मैच था। उनकी टीम ने कई मौके गंवाए लेकिन आखिर में वह अपना अजेय अभियान बरकरार रखने में सफल रही। 

विज्ञापन


उदांता ने यह गोल खेल के 87वें मिनट में किया। छेत्री से मिले पास पर उदांता दिल्ली के रक्षकों को छकाने में नाकाम रहे लेकिन जब रीबाउंड पर गेंद फिर से उनके पास पहुंची तो उन्होंने गोल करने में कोई गलती नहीं की।

बेंगलुरु की यह सातवें मैच में छठी जीत है जिससे उसके 19 अंक हो गए हैं। दिल्ली की टीम ने अच्छा खेल दिखाया, लेकिन तब भी उसे पांचवी हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली का यह 9वां मैच था। उसके खाते में पांच हार के अलावा चार ड्रॉ हैं वह तालिका में सबसे निचले स्थान पर है। 
विज्ञापन


बेंगलुरुको शीर्ष पर पहुंचने के लिए इस मैच में जीत की दरकार थी। उसे शुरू से ही अच्छे मौके मिले लेकिन वह उनका फायदा नहीं उठा पाया। बेंगलुरुकी टीम ने नौवें और 10वें मिनट में दो अच्छे मौका बनाए लेकिन छेत्री गोल नहीं कर सके।

दिल्ली ने 13वें मिनट में जवाबी हमला किया लेकिन लालियानजुआला चांग्ते चूक गए। दिल्ली ने 36वें मिनट में भी एक जोरदार हमला किया लेकिन लेफ्ट फ्लैंक से चांग्ते के क्रास पर नंदकुमार फायदा नहीं उठा सके। नंदकुमार ने 40वें मिनट में भी एक अच्छा मौका गंवाया।

पहला हाफ गोलरहित समाप्त हुआ। दूसरे हाफ के शुरू में बेंगलुरु ने हमला किया। उदांता के पास पर छेत्री गोल नहीं कर कर सके। दिल्ली ने 53वें मिनट में एक अच्छा मूव बनाया लेकिन कार्मोना गोल नहीं कर सके। 

दिल्ली को 73वें मिनट में एक अच्छा मौका मिला। मिहेलिक द्वारा लिए गए कार्नर पर कालूजेरोविक सटीक हेडर नहीं ले सके जबकि उनके सामने का पोस्ट खाली था। आखिर में उदांता गोल करने में सफल रहे जो निर्णायक साबित हुआ।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें