डिफेंडर संदेश झिंगन ने कहा, 'अहमदाबाद टूर्नामेंट की मेजबानी के लिये शानदार पसंद है। यह अच्छा फैसला है क्योंकि इससे पूरे देश में फुटबाल को फैलाने में मदद मिलेगी। मैंने हाल में अपेन क्लब के लिये इस शहर में ट्रेनिंग की है। मुझे उम्मीद है कि लोग काफी संख्या में आकर हमारा समर्थन करेंगे और अच्छा माहौल बनेगा।'
एएफसी कप में चेन्नइयिन एफसी के लिये इकेए एरेना में खेलने वाले अनिरूद्ध थापा ने कहा कि पूरे देश में टूर्नामेंट खेलने से फुटबाल को लोकप्रिय बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा, 'राष्ट्रीय टीम हाल के दिनों में मुंबई, गोवा, कोच्चि, गुवाहाटी में खेली है। इस बार गुजरात के प्रशंसकों के पास ब्लू टाइगर्स के समर्थन का मौका होगा। इस टूर्नामेंट से निश्चित रूप से स्थानीय प्रशंसकों में दिलचस्पी बढ़ेगी।'