भारतीय फुटबॉल टीम के कोच इगोर स्टिमेच ने सात जुलाई से अहमदाबाद में खेले जाने वाले इंटरकांटिनेंटल कप से पहले 25 खिलाड़ियों की सूची जारी की।
गत चैंपियन भारत का सामना पहले दिन उद्घाटन मुकाबले में ताजिकिस्तान से होगा, जबकि सीरिया और उत्तर कोरिया भाग लेने वाली दो अन्य टीमें हें। सभी टीमें एक-दूसरे से एक-एक बार भिड़ेंगी और शीर्ष दो टीमें फाइनल में पहुंचेंगी। इस सूची को टूर्नामेंट शुरू होने से पहले 23 सदस्यों की कर दिया जाएगा।
टीम : गोलकीपर : गुरप्रीत सिंह संधू, अमिंदर सिंह, कमलजीत सिंह। डिफेंडर : प्रीतम कोटल, राहुल, संदेश झिंगयान, आदिल खान, अनस, नरेंद्र गहलोत, सुभाशीष बोस, जैरी। मिडफील्डर : उदाना सिंह, ब्रैंडन फर्नांडिस, अनिरुद्ध थापा, प्रणय हलदर, रोवलिन बोर्गेस, विनीत राय, सहल अब्दुल, एल चांगटे, मंदर रॉय। फॉरवर्ड : जोबी, सुनील छेत्री, फारुख चौधरी, मनवीर सिंह।