फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैगलियारी से मिली हार से इंटर मिलान को झटका 

Sun, 03 Mar 2019 02:13 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इंटर मिलान vs कैगलियारी
विज्ञापन

इंटर मिलान को इटालियन लीग सीरी ए में कैगलियारी के हाथों मिली 1-2 की हार के साथ झटका लगा है। वह तीसरे स्थान पर कायम है और अगले सीजन में चैंपियंस लीग में प्रवेश की उसकी उम्मीदें प्रभावित हुई हैं। 

विज्ञापन


इंटर मिलान के 47 अंक हैं और वह चौथे स्थान पर मौजूद एसी मिलान से दो और पांचवें स्थान पर मौजूद ए एस रोमा के तीन अंक आगे है। एसी मिलान और ए एस रोमा का अभी एक मैच बाकी है। अब क्वालिफाई करने की उसकी उम्मीदें एसी मिलान और ए एस रोमा के नतीजे पर टिकी हैं। 

लुका सेपेटेली ने कैगलियारी को 31 वें मिनट में किए गोल से बढ़त दिलाई। सात मिनट बाद लाउतारो मार्टिनेज ने हेडर से इंटर मिलान को 1-1 से बराबरी पर ला दिया। लेकिन इंटर मिलान की खुशी ज्यादा देर कायम नहीं रह सकी क्योंकि लियानाद्रो पावोलेटी ने हाफ टाइम से पहले शानदार वॉली से कैगलियारी को 2-1 से आगे कर दिया। 
विज्ञापन


कैगलियारी तो एक गोल और कर सकती थी लेकिन निकोलो बेरेला ने एक पेनाल्टी मिस कर दी। इंटर मिलान को टोरिनो और बोलोगना के खिलाफ हार के बाद पारमा और सैम्पडोरिया के खिलाफ जीत मिली थी लेकिन फियोरेनटिना के खिलाफ 3-1 की बढ़त के बाद उसे 3-3 की बराबरी के साथ अंक बांटने पड़ गए थे।  

26: मैचों में 14 जीत, सात हार मिली हैं इंटर मिलान को जबकि पांच मैच ड्रॉ खेले हैं 
47: अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है, चौथे स्थान पर लुढ़क सकती है टीम 

 

विज्ञापन

पाल पोग्बा यूनाइटेड की संभाल सकते हैं कमान 

PAUL POGBA
मैनचेस्टर यूनाइटेड के मौजूदा कप्तान 33 वर्षीय एंटोनियो वेलेंसिया की जगह पाल पोग्बा टीम की कमान संभाल सकते हैं। एंटोनियो इस सीजन के अंत में क्लब छोड़ देेंगे। फ्रांस के पोग्बा ने सीजन की शुरुआत में लीसेस्टर के खिलाफ 2-1 की जीत में कप्तानी का दायित्व संभाला था लेकिन उसके बाद कोच जोस मौरिन्हो के साथ मनमुटाव के बाद उन्हें मौका नहीं मिला था। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक मौरिन्हो के जाने के बाद पोग्बा फिर कप्तानी के दावेदार हो गए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें