फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेनोआ को 5-0 से रौंदकर शीर्ष पर पहुंचा इंटर मिलान, कप्तान रॉबर्टो ने दागे दो गोल

Mon, 05 Nov 2018 07:42 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इंटर मिलान
विज्ञापन

कप्तान रॉबर्टो के दो शानदार गोल के दम पर इंटर मिलान ने जेनोआ को एकतरफा मुकाबले में 3-0 से मात देकर सिरी ए की तालिका में फिर से दूसरे स्थान पर कब्जा कर लिया। मिलान की यह लगातार सातवीं जीत है। मिलान के लिए रॉबर्टो ने (14वें व 49वें मिनट), मैटेयो पॉलिटानो (16वें मिनट), जोओ मारियो (90+1 मिनट) रादजा नाइंगगोलन (90+4 मिनट) ने गोल किए। 

विज्ञापन


मिलान के खिलाफ मैच के लिए मेसी बार्सिलोना टीम में 

मिलान दौरे पर जाने वाली बार्सिलोना की टीम में लियोनल मेसी को भी शामिल किया गया है। बार्सिलोना को मंगलवार को मिलान से उसके घर में चैंपियंस लीग मुकाबला खेलना है। सेविला के खिलाफ 20 अक्तूबर को खेले गए मैच के दौरान मेसी का हाथ टूट गया था। 

इसके चलते वह तीन हफ्ते के लिए बाहर हो गए थे। हालांकि बार्सिलोना की मेडिकल टीम ने मेसी को अभी फिट घोषित नहीं किया है पर वह टीम के साथ सन सिरो जाएंगे। बार्सिलोना ने मेसी के बिना चार मैच खेले हैं और सभी जीते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें