स्टार खिलाड़ी नेमार के बिना खेल रहे पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) को मैत्री मैच में इंटर मिलान के हाथों पेनाल्टी शूटआउट में 5-6 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। पुर्तगाल के मिडफील्डर जाओ मारियो ने अंतिम स्पॉट किक पर गोल कर इंटर मिलान को यह शानदार जीत दिलाई। थिलो केहर (41वें मिनट) के गोल के चलते पीएसजी जीत से सेकंड की दूरी पर था लेकिन सैमुअल लोंगो (90+4 मिनट) ने इंजुरी टाइम में बराबरी पर गोल दागकर स्कोर 1-1 कर दिया। इसके बाद इंटर मिलान ने पेनाल्टी में 6-5 से जीत हासिल की। एंटोनियो कोंटे की टीम को चीन में मैत्री में पेनाल्टी पर ही इटली के प्रतिद्वंद्वी जुवेंटस से हार का मुंह देखना पड़ा था, लेकिन उसके कुछ दिन बाद ही वह पेनाल्टी में जीत हासिल करने में सफल रहा।