इंडियन सुपर लीग में जमशेदपुर फुटबॉल क्लब ने दस खिलाड़ियों के साथ खेलते हुए उड़ीसा की टीम को 2-1 से हरा दिया। मंगलवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए मुकाबले में जमशेदपुर की टीम उड़ीसा पर भारी पड़ी।
बिकास जयरू को लाल कार्ड मिलने के बाद जमशेदपुर एफसी के लिए 85 वें मिनट में सर्जियो कैस्टल ने गोल कर दूसरे हाफ में टीम को जीत दिलाकर मैच का समापन किया।