मौजूदा चैंपियन बेंगलुरू एफसी इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के मुकाबले में ओडिशा एफसी को बुधवार 3-0 से करारी शिकस्त देकर अंक तालिका में फिर से शीर्ष पर पहुंच गया। श्री कांतिरावा स्टेडियम में खेले गए इस मैच में बेंगलुरू के लिए देशोर्न ब्राउन (23वें मिनट), राहुल भेके (25वें मिनट) और कप्तान सुनील छेत्री (61वें मिनट में पर पेनल्टी पर) ने गोल किए। बेंगलुरू के 14 मैचों से 25 अंक हो गए हैं और वह दो बार के चैंपियन एटीके (24) से आगे निकल गया है। ओडिशा एफसी 14 मैचों से 21 अंक लेकर चौथे स्थान पर बरकरार है।