फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Super League: बेंगलुरु एफसी के कोच पेजाउली बोले- छेत्री की फॉर्म चिंता का विषय नहीं

Sun, 12 Dec 2021 11:29 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेम्बोलिम

सार

इंडियन सुपर लीग के मौजूदा सत्र में भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री के कोई गोल न करने पर उनकी टीम बेंगलुरू एफसी के मुख्य कोच मार्को पेजाउली ने कहा है कि उनकी फॉर्म चिंता का विषय नहीं है। 
विज्ञापन
सुनील छेत्री - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने इंडियन सुपर लीग के मौजूदा सत्र में अभी तक छह मैचों में एक भी गोल नहीं किया है, लेकिन उनकी टीम बेंगलुरू एफसी के मुख्य कोच मार्को पेजाउली इस करिश्माई खिलाड़ी के लय को लेकर चिंतित नहीं है।
विज्ञापन


पेजाउली ने कहा कि छेत्री भी इंसान है और यह उनके लिए मुश्किल समय है लेकिन टीम अपने कप्तान का समर्थन कर रही है। पेजाउली ने एफसी गोवा के खिलाफ शनिवार को 1-2 से हार का सामना करने के बाद कहा, ‘ वह (छेत्री) भी एक इंसान हैं। कभी-कभी आपकी किस्मत अच्छी नहीं होती। राष्ट्रीय टीम के साथ उन्हें किस्मत का साथ मिला और गेंद कई बार उनके पास रहती थी। उन्होंने वहां पांच गोल किए। ’
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें