फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय फुटबॉल टीम की टक्कर आज यूएई से, नए खिलाड़ियों को अजमाने का प्रयोग जारी रखेंगे कोच स्टिमक

Mon, 29 Mar 2021 12:24 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
विज्ञापन
भारतीय फुटबॉल टीम - फोटो : twitter@IndianFootball
विज्ञापन

ओमान को एक-एक की बराबरी पर रोकने के बाद आत्मविश्वास से भरी भारतीय फुटबॉल टीम सोमवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ मैत्री मुकाबले में उतरेगी जहां मुख्य कोच इगोर स्टिमक नए खिलाड़ियों के साथ प्रयोग जारी रख सकते हैं। ओमान के खिलाफ 10 भारतीय खिलाड़ियों ने पदार्पण किया था और टीम ने दूसरे हाफ में शानदार वापसी करके मैच ड्रॉ खेला था। ओमान ने मैच के पहले में हाफ पूरी तरह से दबादबा बनाए रखा था। लगभग एक साल के बाद मैदान पर उतरी भारतीय टीम इस दौरान एक बार भी लक्ष्य पर शॉट नहीं लगा पाई थी। 

विज्ञापन


यूएई की टीम एशिया में आठवें जबकि विश्व रैंकिंग में 74वें पायदान पर है। भारतीय टीम विश्व रैंकिंग में 104वें स्थान पर है। पिछले एक दशक में दोनों टीमों के बीच हुए चार मैचों में से तीन में यूएई को सफलता मिली है जबकि एक ड्रॉ रहा है। भारतीय टीम एशियाई कप के ग्रुप चरण के दौरान यूएई के खिलाफ अपने मैच से प्रेरणा लेगी जहां उसने मैच को 0-2 से गंवाने के बाद भी गोल करने के कई मौके बनाए थे। भारतीय कोच ने कहा कि रक्षापंक्ति के अनुभवी खिलाड़ी संदेश झिंगन मैच की शुरुआत में मैदान में नहीं उतरेंगे और अमरिंदर सिंह की जगह गुरप्रीत सिंह संधू गोलकीपर की भूमिका निभाएंगे। गुरप्रीत टीम का नेतृत्व भी करेंगे। यूएई ने कोविड-19 लॉकडाउन के बाद चार मैत्री मैच खेले है जिसमें से उजबेकिस्तान और बहरीन से हार मिली जबकि ताजिकिस्तान के खिलाफ जीत। ईरान के खिलाफ उसका पिछला मैच गोलरहित ड्रॉ रहा था।

होगा कड़ा मुकाबला : 
कोच स्टिमक ने कहा,‘ओमान की तुलना में यूएई की टीम अधिक मजबूत है। इसलिए मुझे बहुत कड़े मुकाबले की उम्मीद है। वे (यूएई) तकनीकी रूप से बेहतर टीम है और तेज फुटबॉल खेलती हैं। वे हम पर बहुत दबाव बना सकते हैं। लेकिन वह ऐसी चीज है जिसका हम सामना करना चाहते हैं। यही कारण है कि हम उनके खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मैत्री मुकाबला खेल रहे हैं। मैं अपने खिलाड़ियों से खेल को नियंत्रित करने की उम्मीद नहीं कर रहा हूं, लेकिन हमें उनके खिलाफ मुकाबला करने का तरीका खोजना होगा।’
विज्ञापन


भारतीय टीम : 
गुरप्रीत सिंह संधू, अमरिंदर सिंह, सुभाषीश रॉय चौधरी, धीरज सिंह, आशुतोष मेहता, आकाश मिश्रा, प्रीतम कोटल, संदेश झिंगन, चिंगलेनसाना सिंह, आदिल खान, मंदर राव देसाई, मशूर शीरीफ, रॉलिन बोरगेस, लालेंगमाविया, जैकसन सिंह, रेनियर फर्नांडिज, अनिरुद्ध थापा, बिपिन सिंह, यासिर मोहम्मद, सुरेश सिंह, हलीचरण नारज़री, लालियानज़ुआला चांगते, आशिक कुरुनियान, मनवीर सिंह, इशान पंडिता, हितेश शर्मा, लिस्टन कोलाको।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें