फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कप्तान छेत्री के बिना दुबई रवाना हुई भारतीय फुटबॉल टीम, ओमान और यूएई से होनी है टक्कर

Mon, 15 Mar 2021 11:25 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुनील छेत्री - फोटो : social media
विज्ञापन

कोविड-19 की चपेट में आए कप्तान सुनील छेत्री के बिना 27 सदस्यीय भारतीय फुटबॉल टीम ओमान और यूएई के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैचों से पहले दुबई में आयोजित होने वाले तैयारी शिविर में भाग लेने के लिए सोमवार को रवाना हुई। ओमान के खिलाफ यह मुकाबला 25 और यूएई के खिलाफ 29 मार्च को होगा। दोनों मैच दुबई में खेले जाएंगे।

विज्ञापन


‘द ब्लू टाइगर्स (भारतीय टीम)’ ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नवंबर 2019 में फीफा विश्व कप क्वालिफायर में खेला था। भारत के लिए सबसे ज्यादा 72 अंतरराष्ट्रीय गोल करने वाले छेत्री टीम के साथ यात्रा नहीं कर पाए क्योंकि वह पिछले सप्ताह कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। यह 36 वर्षीय खिलाड़ी अभी वायरस से उबर रहा है और एकांतवास में है।

टीम के मुख्य कोच इगोर स्टिमक ने कहा,‘यह राहत की बात है कि हम सभी एक साथ इकट्ठा हो रहे हैं और अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के लिए कमर कस रहे हैं। टीम में कई नए चेहरे हैं और यह उन सभी के लिए कड़ी मेहनत का समय है। सिर्फ उनके लिए ही नहीं बल्कि शिविर में शामिल सभी के लिए कड़ी मेहनत का समय है। हमें यह परखने की जरूरत है कि वे परिस्थितियों का कैसे समाना करते हैं और उनके साथ हमारा भविष्य कितना उज्ज्वल है।’
विज्ञापन

 

  • टीम: गोलकीपर: गुरप्रीत सिंह संधू, अमरिंदर सिंह, सुभाशीष रॉय चौधरी, धीरज सिंह।
  • डिफेंडर: आशुतोष मेहता, आकाश मिश्रा, प्रीतम कोतल, संदेश झिंगन, चिंग्लेनसाना सिंह, आदिल खान, मंदार राव देसाई, मशूर शरीफ।
  • मिडफील्डर: रोलिन बोर्जेस, लालेंगमाविया, जैक्सन सिंह, रेनियर फर्नांडिस, अनिरुद्ध थापा, बिपिन सिंह, यासिर मोहम्मद, सुरेश सिंह, हालिचन नारजरी, लालिआंजुआला छांगते, आशिक कुरुनियान।
  • फॉरवर्ड: मनवीर सिंह, इशन पंडिता, हितेश शर्मा, लिस्टॉन कोलको।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें