फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CAFA Nations Cup: अफगानिस्तान के खिलाफ मौके का फायदा नहीं उठा सका भारत, ड्रॉ रहा मैच; प्लेऑफ की उम्मीदें शेष

Thu, 04 Sep 2025 11:08 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत को टूर्नामेंट में आगे बढ़ने के लिए ईरान और ताजिकिस्तान के बीच मैच के नतीजे पर निर्भर रहना होगा। भारत का ग्रुप बी में यह आखिरी मुकाबला था और उसने अपने अभियान का अंत तीन मैचों में चार अंक के साथ किया।
विज्ञापन
भारतीय फुटबॉल टीम - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम ने सीएएफए नेशंस कप के मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ खेला। भारतीय टीम इस दौरान मौकों का फायदा नहीं उठा सकी जिसका खामियाजा उसे भुगतना पड़ा। भारत का ग्रुप बी में यह आखिरी मुकाबला था और उसने अपने अभियान का अंत तीन मैचों में चार अंक के साथ किया। भारतीय टीम की आगे बढ़ने की उम्मीदें अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है।
विज्ञापन

ईरान-ताजिकिस्तान के बीच मैच के नतीजे पर निर्भर टीम 
भारत को टूर्नामेंट में आगे बढ़ने के लिए ईरान और ताजिकिस्तान के बीच मैच के नतीजे पर निर्भर रहना होगा। अफगानिस्तान ने मैच की आक्रामक शुरुआत की लेकिन भारत ने शुरुआती जवाबी हमलों में अधिक स्पष्ट मौके बनाए। 15 मिनट के खेल के बाद आशिक कुरुनियन ने बाईं ओर से गेंद इरफान याडवाड के पास पहुंचाई लेकिन वह गोल करने में नाकाम रहे। भारतीय गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू ने 24वें मिनट में अली रेजा पनाही लंबे शॉट पर शानदार बचाव किया। इसके कुछ मिनट बाद इरफान का शॉट भी गोल पोस्ट से बाहर चला गया।
विज्ञापन

कुरुनियन 34वें मिनट में अफगानिस्तन के सेंटर-बैक महबूब हनीफी को छकाने में कामयाब रहे और बॉक्स के अंदर गेंद छीन ली। भारतीय खिलाड़ी को केवल गोलकीपर फैसल अहमद हमीदी को मात देनी थी लेकिन विरोधी गोलकीपर ने उनके प्रयास को विफल रह दिया। कुरुनियन को हमीदी से टकराने के कारण फाउल दिया गया। दूसरे हाफ का पहला बड़ा मौका लगभग एक घंटे के खेल के बाद आया जब निखिल प्रभु ने गेंद जितिन की ओर बढ़ाई लेकिन वह गेंद तक नहीं पहुंच गए। जितिन का शॉट 66वें मिनट में भी गोल के ऊपर से बाहर निकल गया। मैच के अंत में अफगानिस्तान ने तेजी दिखाई लेकिन भारत की रक्षापंक्ति ने धैर्य बरकरार रखते हुए मैच ड्रॉ करा दिया। भारत दोनों टीम के बीच हुए पिछले मुकाबले में मार्च 2024 में 2026 विश्व कप क्वालीफायर के दूसरे दौर के दौरान अफगानिस्तान से हार गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें