एएफसी एशिया कप-2019 के लिए क्वालिफाई करने के एक हफ्ते बाद भारतीय फुटबॉल टीम सोमवार को फीफा रैंकिंग में दो स्थान के फायदे से 105वें स्थान पर पहुंच गई। भारतीय टीम पिछले महीने 107वें स्थान पर थी लेकिन पिछले हफ्ते एएफसी एशिया कप-2019 क्वालिफायर में मकाऊ पर जीत की बदौलत टीम नवीनतम रैंकिंग में 105वें पायदान पर पहुंच गई है।
भारतीय टीम 328 रैंकिंग अंक के साथ जिम्बाब्वे से एक स्थान पीछे और नाइजर से आगे है। एशियाई फुटबॉल परिसंघ टीमों के बीच भारत 14वें स्थान पर है। भारत ने 11 अक्तूबर को मकाऊ के खिलाफ 4-1 की जीत के साथ 2019 में यूएई में होने वाले एएफसी एशिया कप के क्वालिफाई किया था।