फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय फुटबॉल कप्तान सुनील छेत्री भी दिल्ली की दमघोंटू हवा से परेशान, बोले- आंखों में जलन होती है

Wed, 30 Oct 2019 05:41 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सुनील छेत्री - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

दिवाली के बाद देश की राजधानी दिल्ली में हर साल प्रदूषण बढ़ जाता है। पूरा एनसीआर गैस चैंबर में तब्दील हो जाता है। आम आदमी जहरीली गैस, स्मॉग और धुंधभरी हवा में जीने को मजबूर है। इस परेशानी से भारतीय फुटबॉल कप्तान सुनील छेत्री भी जूझ रहे हैं।

विज्ञापन

 

बुधवार को छेत्री ने कहा कि राजधानी का प्रदूषण खेल और खिलाड़ियों के लिए गहरी चिंता की बात है। उन्होंने कहा कि, 'मैं दिल्ली का ही हूं, लेकिन मुझे भी प्रदूषण से चिंता होती है। वैसे भी मेरा दिल्ली आना-जाना कम हो गया है। हम यहां जब भी मैच के लिए आते हैं तो एक दिन पहले ही आते हैं ताकि यहां ज्यादा दिन न रहना पड़े। यहां तक कि आंखों में जलन होने लगती है। कुछ विदेशी खिलाड़ी मास्क पहनते हैं। अधिकतर लोग दिवाली के दौरान दिल्ली में रुकना पसंद नहीं करते। हम सभी को एकसाथ इस इस ओर कुछ सोचना होगा और समझना होगा कि किस तरह इस समस्या से पार पाया सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें