फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत का कतर के खिलाफ विश्व कप क्वालीफाइंग मैच आठ अक्तूबर को

Fri, 05 Jun 2020 11:13 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फीफा लोगो - फोटो : social Media
विज्ञापन

भारतीय फुटबॉल टीम का एशियाई चैंपियन कतर के खिलाफ फीफा विश्व कप 2022 के क्वालीफाइंग दौर का मैच अब आठ अक्तूबर को होगा। एशियाई फुटबाल परिसंघ (एएफसी) ने विश्व संस्था फीफा के साथ सलाह मशविरे के बाद जो नई तिथियां घोषित की हैं उनके अनुसार भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ 12 नवंबर और अफगानिस्तान के खिलाफ 17 नवंबर को मैच खेलेगी। फीफा विश्व कप और चीन में 2023 में होने वाले एशियाई कप क्वालीफायर्स के मैच पहले मार्च से जून के बीच होने थे लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इन्हें स्थगित कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें