फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AFC Asian Cup: भारत की करारी हार, यूएई ने 2-0 से जीता मैच

Fri, 11 Jan 2019 12:25 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
INDvUAE
विज्ञापन

चार दिन पहले थाईलैंड को 4-1 से हराकर सनसनी फैलाने वाली भारतीय फुटबॉल टीम बृहस्पतिवार को एएफसी एशियन कप में लय हासिल नहीं कर सकी। मेजबान संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने सुनील छेत्री की अगुआई वाली भारतीय टीम 2-0 से हरा दिया। खलफान मुबारक (41 वें मिनट) और अली मबखाउत ने 88 वें मिनट में गोल किए। यूएई ने पहला मुकाबला बहरीन से 1-1 से ड्रॉ खेला था। उसके दो मैचों में चार अंक हो गए हैं।

विज्ञापन


यूएई विश्व रैंकिंग में 79वें, जबकि भारत 97वें स्थान पर है। अन्य मुकाबले में थाईलैंड ने बहरीन को 1-0 से हरा दिया। दूसरे दौर की होड़ में बने रहने के लिए भारतीय टीम को अब 14 जनवरी को बहरीन के साथ होने वाले मुकाबले को कम से कम ड्रॉ खेलना होगा।   

शुरुआत में कई मौके बनाने वाली भारतीय टीम गुरुवार को दोनों हाफ में कड़ी टक्कर देने और मौके बनाने के बावजूद हार नहीं टाल सकी। भारतीय खिलाड़ियों ने अच्छे हमले बोले लेकिन फिनिशंग टच नहीं दे पाने का खामियाजा भुगतना पड़ा सके।  भाग्य भी भारतीय टीम के साथ नहीं था। पहले हाफ में भारत ने तीन बड़े मौके गंवाए इसी तरह दूसरे हाफ में मौके बनाए लेकिन दो मर्तबा गेंद गोलपोस्ट से टकराकर रह गई। एक मर्तबा तो इंजरी टाइम में ऐसा हुआ। 
विज्ञापन


शुरुआत में संयुक्त अरब अमीरात का गेंद पर कब्जा ज्यादा रहा लेकिन स्टीफन कांस्टेनटाइन की टीम हमले करने में मेजबान टीम से आगे थी। सातवें मिनट में संदेश झीगान का हेडर निशाने पर नहीं था। यूएई गोलकीपर खालिद ने भारतीय कप्तान सुनील छेत्री के हेडर पर एक मर्तबा खूबसूरत बचाव भी किया।

छेत्री का 43 वें मिनट में किया प्रयास भी विफल रहा। इसके अलावा 53 वें मिनट में जेजे की एक वॉली भी बेहद करीब से चूक गई थी। दोनों टीमों की टक्कर आठ साल बाद हुई थी। इससे पहले दोनों 2011 में फीफा विश्व कप क्वालिफायर में भिड़े थे।

इन दो मुकाबलों में से एक ड्रॉ रहा था एक में भारत को हार मिली थी। अब तक दोनों टीमों ने कुल 14 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से भारत ने दो, जबकि यूएई ने 9 जीते हैं और तीन ड्रॉ रहे हैं। जहां तक बात एशियन कप की है तो दोनों टीमें छठी बार सामने-सामने थी। यूएई की यह भारत पर लगातार पांचवीं जीत है।

विज्ञापन

यहां पढ़िए लाइव अपडेट्स

INDvUAE
लाइव अपडेट्सः

फुलटाइमः यूएई ने भारत को 2-0 हराया।

-दूसरे हाफ का खेल खत्म। 3 मिनट इंजरी टाइम जोड़ा गया है।

स्कोरः यूएई 2: भारत 1

-88 मिनटः ...और ये गोल! यूएई की तरफ से अली अहमद मकबूत ने दागा शानदार गोल। भारत पर बनाई 2-0 की बढ़त।

 


-80 मिनटः फुलटाइम में केवल 10 मिनट का समय शेष है। भारतीय टीम को हर हाल में एक गोल की तलाश है।

-79 मिनटः भारतीय टीम में बदलाव किया गया। उदांता सिंह की जगह जैकीचंद सिंह को मैदान में बुलाया गया।

-77 मिनटः दबाव में भारत। लगातार गोल करने की प्रयास में है भारतीय टीम लेकिन मौके को भुना नहीं पा रही। 

-57  मिनटः भारत को फिर फ्री किक मिली। इस बार सुनील छेत्री ने फ्री किक ली, लेकिन कोई सफलता नहीं।

-53 मिनटः काफी नजदीकी मामला था। भारत ने गंबाया एक और मौका। भारत को फ्री किक मिली। यहां जेजे के पास गोल करने का शानदार मौका था। उन्होंने शॉट लगाया लेकिन गेंद ऊपर चली गई। 

-दूसरे हाफ का खेल शुरू।

-हाफ टाइमः स्कोर- यूएई 1 : भारत 0

 
- अगर भारतीय टीम यह मैच जीतती है तो नॉकआउट राउंड में अपनी जगह पक्की करेगी।

-पहले हाफ में भारत के पास कई मौके आए, लेकिन भारतीय टीम उस मौके को भुनाने में कामयाब नहीं हो सकी। दूसरे हाफ में कप्तान सुनील छेत्री की टीम क्या यूएई की बराबरी करना चाहेगी या बढ़त लेकर इस मुकाबले को जीतने की कोशिश करेगी यह देखना दिलचस्प होगा।



45 मिनटः पहले हाफ काखेल खत्म, 2 मिनट का इंजरी टाइम जोड़ा गया है।

44 मिनटः यहां भारतीय कप्तान सुनील छेत्री के पास गोल करने का बेहतरीन मौका था, लेकिन गेंद गोलपोस्ट में जाते-जाते बच गई। 

- स्कोरः यूएई 1: भारत 0

41 मिनटः ...और ये गोल!
यूएई की तरफ से खफलान मुबारक ने शानदार गोलकर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई।
 



-40 मिनट का खेल खेला जा चुका है। पहले हाफ का खेल खत्म होने में महज मिनट का वक्त बचा। 

35 मिनटः
यूएई को कॉर्नर मिला, लेकिन कोई कामयाबी नहीं।

29 मिनटः भारत को कॉर्नर मिला। मगर कोई सफलता नहीं।

23 मिनटः यहां भारत के पास एक और मौका था, लेकिन कोई सफलता नहीं। भारत की तरफ से उदांता सिंह ने गेंद को थापा के पास किया, थापा ने कप्तान छेत्री के पास। यहां छेत्री ने शानदार शॉट लगाया, लेकिन यूएई के गोलकीपर ने इसका शानदार बचाव किया।

19 मिनटः अनिरुद्ध थापा ने शानदार इंटरसेप्शन किया। 

-11 मिनटः यहां भारत के पास गोल करने का शानदार मौका था, लेकिन नाकामयाब रहे। छेत्री ने मौका बनाया और आशिक ने गेंद डायरेक्ट गोलपोस्ट में दागने की कोशिश की लेकिन यूएई के गोलकीपर ने हाथ लगाकर गेंद को बाहर कर दिया।

-दोनों टीमों के बीच 5 मिनट का खेल खत्म हो चुका। भारत और यूएई के बीच बराबर टक्कर देखने को मिल रही है।

-दोनों टीमों के बीच पहले हाफ का खेल शुरू हो चुका है।
 
-दोनों टीमें इस प्रकार हैंः
 
-नमस्कार, अमर उजाला डॉट कॉम में आपका स्वागत है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें