थाईलैंड की टीम ने भारतीय टीम के इस गोल के बराबरी करने की कोशिश की लेकिन नाकाम रही। इसके बाद भारत की तरफ से अनिरुद्ध थापा ने भारत का तीसरा गोलकर टीम को 3-1 की बढ़त दिला दी। यहां से थाईलैंड की टीम पूरी तरह टूट चुकी थी। आखिर तरती तो करती क्या। कोशिशें की लेकिन पूरी तरह नाकाम रही। हालांकि, इस मैच में विपक्षी टीम के मौका भी कम मिली, लेकिन जब मिली तब वह उसे भुना न सकी।
अब फुलटाइम में केवल 20 मिनट का खेल बचा ही थी कि जेजे लालपेखलुआ ने भारतीय टीम की तरफ से चौथा गोलकर टीम को 4-1 की शानदार बढ़त दिला दी। यहीं थाईलैंड की टीम हार चुकी थी, लेकिन इसके बाद बाकी बचे समय का खेल खेला गया, पर थाईलैंड की टीम एक भी गोल नहीं कर सकी। इसी के साथ भारत ने अपने अभियान का शानदार आगाज किया और पहले मुकाबले में ही थाईलैंड को 4-1 से हराया।
बता दें कि भारत और थाईलैंड एक दूसरे से 24 बार आमने सामने हो चुके हैं, जिसमें से थाईलैंड ने 12 मौकों पर जीत हासिल की है। वहीं, भारत पांच बार जीता है जबकि बचे हुए सात मैच ड्रॉ रहे। हालांकि, हाल के दिनों में दोनों टीमों ने एक दूसरे के खिलाफ काफी कम मैच खेले हैं। पिछली बार दोनों टीमें 2010 में भिड़ीं थीं।
लाइव अपडेट्सः
-भारत की ऐतिहासिक जीत, थाईलैंड को 4-1 से हराया।
90 मिनटः फुलटाइम.. 3 मिनट का इंजुरी टाइम दिया गया है।
86 मिनटः फुलटाइम में महज चंद मिनटों का समय बचा है। थाईलैंड की पूरी तरह पस्त नजर आ रही है। भारतीय टीम और दर्शकों के बीच खुशी का ठिकाना नहीं।
80 मिनटः ...और ये भारत का चौथा गोल! जेजे लालपेखलुआ ने भारत की तरफ से चौथा गोलकर टीम को 4-1 की बढ़त दिलाई।
78 मिनटः थाईलैंड के खिलाड़ी को येलो कार्ड दिखाया गया।
-75 मिनटः फुलटाइम में केवल 15 मिनट का समय बचा है।
-भारतीय टीम में खुशी की लहर, अब इस मुकाबले को खत्म होने में महज कुछ ही मिनट बचे हैं। थाईलैंड की टीम पूरी तरह दबाव में नजर आ रही है। अगर थाइलैंड को इस मुकाबले में जीत दर्ज करना है तो उसे बेक टू बैक गोल करनी होगी। मगर भारतीय टीम मजबूत स्थिति में है और जीत की ओर बढ़ रही है।
--स्कोरः भारत 3: थाईलैंड 1
68 मिनटः ...और ये गोल! भारत की तरफ से अनिरुद्ध थापा ने तीसरा गोल किया और अपनी टीम को 3-1 की बढ़त दिलाई।
-इस मुकाबले के खत्म होने में 25 मिनट का खेल बचा है। भारत को इसी तरह से खेलना होगा और विपक्षी टीम के गोल को सेव करना होगा।
53 मिनटः एक बार फिर भारतीय के पास गोल करने का मौका था, लेकिन मौके को भुना नहीं सके। यहां भारतीय कप्तान के पास हैट्रिक गोल करने का शानदार मौका था, लेकिन चूक गए।
-स्कोरः भारत 2: थाईलैंड 1
-46 मिनटः ...और ये गोल! भारतीय कप्तान सुनील छेत्री ने दूसरे हाफ के शुरुआत में ही शानदार गोल किया और अपनी टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी। भारतीय दर्शकों में खुशी का ठिकाना नहीं।
-दूसरे हाफ का खेल शुरू।
--स्कोर- भारत 1: थाईलैंड 1
45 मिनटः पहले हाफ का खेल खत्म।
-41 मिनटः भारत के पास गोल करने का शानदार मौका था, लेकिन असफल रहे।
स्कोर- भारत 1: थाईलैंड 1
-33 मिनटः...और ये गोल! थाईलैंड के कप्तान थाई दंगदा ने गोल कर स्कोर को किया 1-1 से बराबर।
स्कोर- भारत 1: थाईलैंड 0
-भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने इस गोल के साथ अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का 66वां गोल किया।
-27 मिनटः ...और ये गोल! भारत को मिला पेनल्टी, जिसका फायदा उठाते हुए भारतीय कप्तान सुनील छेत्री ने शानदार गोलकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई।
15 मिनटः भारत को फ्री किक मिला, जिसे अनिरुद्धा थापा ने गेंद को आगे बढ़ाया, लेकिन थाइलैंड के डिफेंस ने इसे कामयाब नहीं होने दिया।
-10 मिनटः थाईलैंड के बीच गोल करने का शानदार मौका था, लेकिन वह मौके को भुना नहीं सकी।
-5 मिनटः दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रहा है।
-दोनों टीमों के बीच पहले हाफ का खेल शुरू हो चुका है।
-नमस्कार, अमर उजाला डॉट कॉम में आपका स्वागत है।