फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India vs Brazil Live: दूसरे हाफ का खेल जारी, भारत के खिलाफ ब्राजील 0-2 से आगे

Sat, 03 Oct 2026 08:47 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

भारत और ब्राजील के बीच ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच आज कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेला जा रहा है। आपको यहां इस मुकाबले से जुड़े पल-पल के अपडेट्स मिलेंगे।
विज्ञापन
ब्राजील टीम - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और पांच बार की विश्व चैंपियन ब्राजील के बीच ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच शुरू हो चुका है। कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने हैं। यह सीनियर पुरुष स्तर पर भारत और ब्राजील के बीच पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला है। फीफा रैंकिंग में पांचवें स्थान पर मौजूद ब्राजील के सामने 138वें नंबर की भारतीय टीम कड़ी चुनौती पेश करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन


29वें मिनट में ब्राजील ने दागा गोल
ब्राजील ने 29वें मिनट में शानदार गोल के साथ भारत के खिलाफ 0-1 की बढ़त बना ली है। एस्टेवाओ ने भारतीय डिफेंस से मिली जगह का फायदा उठाते हुए बेहतरीन शॉट लगाया, जिस पर गुरप्रीत सिंह संधू के पास बचाव का कोई मौका नहीं था। यह ब्राजील का मैच में पहला बड़ा शॉट था और उसने सीधे गोल का रूप ले लिया।

पेड्रो ने ब्राजील की बढ़त दोगुनी की
ब्राजील ने 42वें मिनट में एक और गोल करते हुए भारत के खिलाफ अपनी बढ़त 0-2 कर ली है। पेड्रो के इस गोल में भारतीय गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू की बड़ी गलती रही। गेंद उनके पास से निकलकर सीधे गोल में चली गई। 
विज्ञापन

प्रशंसकों में उत्साह
कोलकाता में इस मुकाबले को लेकर जबरदस्त उत्साह है। ब्राजील की टीम में रियल मैड्रिड के स्टार विनीसियस जूनियर, कप्तान मार्क्विनहोस और युवा सितारे एस्टेवाओ जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। कार्लो एंसेलोटी की टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले मैच में 4-2 की जीत के बाद भारत पहुंची है। उस मुकाबले में विनीसियस ने भी गोल किया था।

भारतीय टीम खालिद जमील की अगुआई में उतरेगी। ब्लू टाइगर्स ने अपने पिछले मैच में पनामा के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला था। रयान विलियम्स ने भारत को बढ़त दिलाई थी। अब भारतीय डिफेंस के सामने विनीसियस, एस्टेवाओ और पेड्रो जैसे हमलावरों को रोकने की बड़ी चुनौती होगी। यह ब्राजील का भारतीय सरजमीं पर पहला अंतरराष्ट्रीय मैच भी है। मुकाबले के बाद भारत को छह अक्तूबर को इसी मैदान पर उरुग्वे के खिलाफ भी खेलना है।
विज्ञापन

भारत की प्लेइंग इलेवन
गोलकीपर: गुरप्रीत सिंह संधू (कप्तान)
डिफेंडर: अभिषेक सिंह, अनवर अली, बिजॉय वर्गीज, आकाश मिश्रा
मिडफील्डर: अनिरुद्ध थापा, अपुइया
फॉरवर्ड: मनवीर सिंह, रयान विलियम्स, सहल अब्दुल समद, आशिक कुरुनियन  

ब्राजील की प्लेइंग इलेवन
गोलकीपर: पेड्रो मोरिस्को
डिफेंडर: मैथ्यूजिन्हो, मार्क्विनहोस (कप्तान), आर्थर डायस, डगलस सैंटोस
मिडफील्डर: डानिलो, आंद्रे सैंटोस, गेब्रियल बोंटेम्पो
फॉरवर्ड: एस्टेवाओ, विनीसियस जूनियर, पेड्रोयर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें