फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के अंडर-16 कोच बिबियानो का बड़ा बयान, खिलाड़ियों से कहा- आत्ममुग्धता से बचो

Thu, 19 Sep 2019 10:35 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारत अंडर-16 फुटबॉल टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारतीय जूनियर फुटबाल टीम के मुख्य कोच बिबियानो फर्नांडिस ने शुक्रवार को बहरीन के खिलाफ होने वाले एएफसी अंडर-16 चैंपियनशिप के दूसरे मैच से पहले अपने खिलाड़ियों को आत्ममुग्धता से बचने की सलाह दी है। 

विज्ञापन


भारत अंडर-16 ने अपने पहले मैच में तुर्कमेनिस्तान को आसानी से 5-0 से हराया था। इस तरह से भारतीय टीम पिछले 12 मैचों से अजेय है। लेकिन बिबियानो ने गुरुवार को साफ किया कि खिलाड़ियों को आत्ममुगधता से बचना होगा। 

उन्होंने मैच की पूर्व संध्या पर कहा, 'आत्मविश्वास और आत्ममुग्धता के बीच स्पष्ट अंतर है। हां हमने लगातार 12 मैच जीते हैं लेकिन हमें विशेषकर इस स्तर पर आत्ममुग्धता से बचना होगा'
विज्ञापन


 बिबियानो ने कहा, 'एएफसी क्वालीफायर्स के लिये हम साल भर तैयारी करते रहे। नब्बे मिनट के खराब खेल से पूरी पिछले कुछ महीनों की मेहनत पर पानी फिर सकता है।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें