भारत को सैफ कप खिताबी मुकाबले में अफगानिस्तान के हाथों हारने का खामियाजा फीफा की फुटबॉल रैंकिंग में भी भुगतना पड़ा है।
भारतीय फुटबॉल टीम गुरुवार को जारी मौजूदा फीफा रैंकिंग में 10 स्थान फिसल कर 155वें पायदान पर पहुंच गई। एशियाई टीम रैंकिंग में भी भारत को नुकसान हुआ था। इस मामले में भारतीय टीम 24वें से 28वें पायदान पर आ गई है।
काठमांडू में खेले गए सैफ फुटबॉल कप के फाइनल में भारत को अफगानिस्तान से 0-2 से शिकस्त मिली थी।
मौजूदा सूची में अब विम कोवरमैंस की टीम के 143 अंक हैं। मालदीव भारत से तीन स्थान ऊपर 152वें पायदान पर है।
वर्ल्ड चैंपियन स्पेन फीफा रैंकिंग में नंबर वन पर बना हुआ है। अर्जेंटीना दो स्थान की उछाल से दूसरे पायदान पहुंच गया जबकि जर्मनी तीसरे पायदान पर फिसल गया। इटली चौथे स्थान पर है।
एशियाई टीम में जापान पहले पायदान पर है।