फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आई लीग की टीम चेन्नई सिटी एफसी के दो एएफसी कप मैच स्थगित, अप्रैल में होना था मुकाबला

Wed, 18 Mar 2020 08:49 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
चेन्नई सिटी - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

आई लीग टीम चेन्नई सिटी एफसी के अगले दो एएफसी कप मैच निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नहीं होंगे। एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) ने उपमहाद्वीपीय स्पर्धा के सारे मैच अप्रैल के अंत तक स्थगित करने का फैसला किया है। चेन्नई सिटी को अप्रैल को माले में मालदीव के टीसी स्पोर्ट्स क्लब से खेलना था। उसे 29 अप्रैल को बांग्लादेशी क्लब से खेलना था।

विज्ञापन


एएफसी ने कहा, ‘कई देशों द्वारा कोविड-19 महामारी के चलते यात्रा संबंधी प्रतिबंध लागू किए जाने के बाद हमने एएफसी कप 2020 के सभी मैच आगामी सूचना तक स्थगित करने का फैसला किया है।’ चेन्नई टीम ने इस महीने मालदीव के क्लब के खिलाफ ड्रॉ खेला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें