फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीफा अंडर-17 विश्व कप की खिलाड़ियों के लिए अभ्यास की व्यवस्था करने के निर्देश

Fri, 26 Jun 2020 01:52 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फीफा अंडर 17
विज्ञापन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खेल विभाग को अगले साल होने वाले फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप फुटबॉल 2020 के लिए भारत की 35 सदस्यीय संभावित टीम में चुनी गई राज्य की 12 खिलाड़ियों के लिए अभ्यास की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। यहां जारी बयान के अनुसार गुरुवार को समीक्षा बैठक के दौरान, उन्होंने खेल विभाग की सचिव पूजा सिंघल को खिलाड़ियों के लिए उच्चस्तरीय आवास और उचित भोजन की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। सिंघल ने कहा कि खेल विभाग ने संबंधित अधिकारियों को खिलाड़ियों के लिए सभी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए हैं। भारत अगले साल 17 फरवरी से सात मार्च तक फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप का आयोजन करेगा। पहले यह टूर्नामेंट इस साल नवंबर में होना था, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें