फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम मैच खेलने से गिरी भारत की फीफा रैंकिंग

Fri, 14 Sep 2012 02:25 PM IST
जमशेदपुर/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय मैच कम खेलने के चलते भारतीय फुटबॉल टीम की फीफा रैंकिंग प्रभावित हो रही है। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय मैचों में सीमित भागीदारी के चलते फीफा की विश्व रैकिंग में भारत की स्थिति खराब है। महासंघ के उपाध्यक्ष अंकुर दत्ता ने कहा कि यह कहना सही नहीं है कि घरेलू टूर्नामेंट आई लीग भारत में फुटबॉल के स्तर को अपेक्षित ढंग से उठाने में कामयाब नहीं रहा है। पहले देश में लोग केवल तीन से चार फुटबॉल क्लबों को ही जानते थे पर आई लीग के कारण अब ऐसी टीमों की संख्या 14 हो गई है। इस टूर्नामेंट को देश में पेशेवर फुटबॉल के विकास के लिए शुरू किया गया था और यह इसमें कामयाब रहा है।
विज्ञापन


दत्ता ने कहा कि फीफा ने भी आई लीग की सराहना की है। उसकी विश्व रैंकिंग में भारत की लचर स्थिति (167 वें स्थान) के लिए मुख्य रूप से अंतर्राष्ट्रीय मैचों में भारत की सीमित अथवा कम भागीदारी जिम्मेदार है। अगर भारत अधिक मैच खेले तो निश्चित तौर पर उसकी रैंकिंग में सुधार होगा। दत्ता ने कहा कि महासंघ के बिजनेस पार्टनर आईएमजी रिलायंस द्वारा क्रिकेट के इंडियन प्रीमियर लीग की तर्ज पर फ्रैंचाइजी आधारित फुटबॉल लीग कराने की योजना है पर फिलहाल इसमें अधिक प्रगति नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें