टूर्नामेंट में अजेय रही चार बार की चैंपियन भारतीय टीम सैफ महिला फुटबॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में बुधवार को बांग्लादेश को मात देकर फाइनल में जगह बनाने उतरेगी। नौ बरस पहले टूर्नामेंट के आगाज के बाद से भारत कभी भी नहीं हारा है और चारों बार खिताब जीते हैं।
पिछली बार 2016 में भारत ने बांग्लादेश को 3-1 से हराकर ट्रॉफी जीती थी। भारत ने ग्रुप चरण में मालदीव को 6-0 और श्रीलंका को 5-0 से मात दी। कोच मयमोल रॉकी ने कहा, 'टीम सेमीफाइनल के लिए पूरी तरह से तैयार है। मैं अब तक के प्रदर्शन से संतुष्ट हूं। यात्रा से थकान तो होती है लेकिन फुटबॉल ने सभी को जोड़े रखा है और देश के लिए खेलना फख्र की बात है।'