फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफ चैंपियनशिप: भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से हराकर रचा इतिहास, रिकॉर्ड 10वीं बार जीता खिताब

Tue, 17 Nov 2026 09:45 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय फुटबॉल टीम ने मंगलवार को ढाका में खेले गए सैफ चैंपियनशिप के फाइनल में पाकिस्तान को 2-1 से हराकर रिकॉर्ड 10वीं बार खिताब जीत लिया। इसके साथ ही भारत ने लगातार तीसरी बार चैंपियन बनकर खिताबी जीत की हैट्रिक पूरी की। 

विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय फुटबॉल टीम ने एक बार फिर अपना दबदबा साबित करते हुए सैफ चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया है। मंगलवार को ढाका में खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 2-1 से हराकर रिकॉर्ड 10वीं बार ट्रॉफी जीत ली। इसके साथ ही भारतीय टीम ने लगातार तीसरी बार यह खिताब अपने नाम करते हुए जीत की हैट्रिक भी पूरी कर ली। खास बात यह रही कि भारतीय टीम ने दूसरे दर्जे की टीम के साथ मैदान पर उतरने के बावजूद खिताब जीतने में सफलता हासिल की। मुकाबले में एक समय पाकिस्तान की टीम बढ़त बनाए हुए थी, लेकिन दूसरे हाफ में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार वापसी करते हुए मैच का रुख पलट दिया।
विज्ञापन


पहले हाफ में पाकिस्तान ने बनाई बढ़त
मुकाबले की शुरुआत में पाकिस्तान की टीम ने आक्रामक खेल दिखाया। पहले आधे घंटे में पाकिस्तानी खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला। इस दौरान पाकिस्तान ने कुल 9 शॉट लगाए, जिनमें से 2 निशाने पर रहे। वहीं, भारतीय टीम इस दौरान सिर्फ 2 शॉट लगा सकी और उसका एक भी प्रयास लक्ष्य पर नहीं था।

हालांकि, भारतीय टीम ने 35वें मिनट के आसपास गोल करने के कुछ अच्छे मौके बनाए, लेकिन उन्हें भुनाने में नाकाम रही। पहले हाफ के इंजरी टाइम में पाकिस्तान ने मुकाबले का पहला गोल दाग दिया। अलमगीर गाजी ने 45+1वें मिनट में शानदार राइट फुटेड शॉट लगाकर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। जुनैद शाह ने बाईं ओर से क्रॉस दिया, जो भारतीय खिलाड़ी से हल्का डिफ्लेक्ट होकर बॉक्स के बीच में गाजी के पास पहुंचा। गाजी ने बिना गलती किए गेंद को गोलपोस्ट के दूर वाले कोने में पहुंचा दिया।
विज्ञापन
Trending Videos

भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : ANI
रेड कार्ड के बाद बदला मैच का रुख
दूसरे हाफ में भारतीय टीम ने वापसी के लिए लगातार प्रयास किए। मुकाबले का निर्णायक मोड़ 59वें मिनट में आया, जब पाकिस्तान के खिलाड़ी जुनैद शाह को ब्रिसन फर्नांडिस पर खतरनाक टैकल करने के कारण सीधे रेड कार्ड दिखाया गया। इसके बाद पाकिस्तान की टीम 10 खिलाड़ियों के साथ खेलने को मजबूर हो गई।

भारत ने इस संख्यात्मक बढ़त का फायदा उठाने में देर नहीं की। अगले ही मिनट यानी 60वें मिनट में सुहैल अहमद भट ने गोल दागकर स्कोर 1-1 कर दिया। ल्हुंगडिम खैमिनथांग ने फ्री-किक के जरिए गेंद बॉक्स में पहुंचाई। मैकार्टन निक्सन के हल्के टच के बाद गेंद सुहैल भट के पास पहुंची, जिन्होंने शानदार तरीके से गेंद को गोलपोस्ट में डाल दिया।

88वें मिनट में संदीप नंदी ने दिलाई जीत
बराबरी का गोल खाने और एक खिलाड़ी कम होने के बाद पाकिस्तान के मुख्य कोच ने कई बदलाव किए। 64वें मिनट में अलमगीर गाजी और अब्दुल्ला इकबाल को मैदान से बाहर बुला लिया गया। हालांकि, भारतीय टीम ने अपना दबाव बनाए रखा। मुकाबले के 88वें मिनट में संदीप नंदी ने शानदार गोल दागकर भारत को 2-1 की बढ़त दिला दी। यही गोल निर्णायक साबित हुआ और भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : ANI
भारत ने पूरी की खिताबी जीत की हैट्रिक
पाकिस्तान को हराने के साथ ही भारत ने सैफ चैंपियनशिप में अपना 10वां खिताब जीत लिया। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे सफल टीम बनी हुई है। इसके अलावा लगातार तीसरी बार चैंपियन बनकर भारत ने खिताबी जीत की हैट्रिक भी पूरी कर ली। दूसरे दर्जे की टीम के साथ टूर्नामेंट में उतरने के बावजूद भारत की यह जीत बेहद खास रही। चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में पिछड़ने के बाद वापसी करना और आखिरी समय में निर्णायक गोल दागना भारतीय टीम के जज्बे को दर्शाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें