फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत सैफ कप फुटबॉल के सेमीफाइनल में पहुंचा, इस दिन होगा चिर-प्रतिद्वंद्वी पाक से मुकाबला

Mon, 10 Sep 2018 03:43 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय फुटबॉल टीम
विज्ञापन

भारतीय फुटबॉल टीम ने अपना विजय अभियान जारी रखते हुए रविवार को दक्षिण एशियन फुटबॉल फेडरेशन (सैफ) कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। अब फाइनल में जगह बनाने के लिए उसका सामना बुधवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। 

विज्ञापन


भारत ने ग्रुप बी के अपने आखिरी लीग मैच में मालदीव को 2-0 से पराजित किया। इससे वह अपने ग्रुप में छह अंकों के  साथ शीर्ष पर रहा। भारतीय टीम ने दोनों गोल पहले हाफ में किए। निखिल पुजारे (36वें मिनट) और मनवीर सिंह (45वें मिनट) ने एक-एक गोल किया। निखिल का यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहला गोल है। 

पांच साल बाद खेलेंगे भारत- पाक : भारत और पाकिस्तान के बीच पांच साल बाद कोई मुकाबला होगा। इससे पहले दोनों टीमें 2013 में काठमांडू में हुई इसी चैंपियनशिप में आमने-सामने हुई थीं। भारत ने तब पाकिस्तान को 1-0 से हराया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें