भारत को एएफसी अंडर-14 फुटबाल चैंपियनशिप 2014 के लिए अगले वर्ष ईरान में होने वाले क्वालीफायर टूर्नामेंट में पाकिस्तान, ईरान, तुर्कमेनिस्तान, श्रीलंका और किर्गीस्तान के साथ सेंट्रल और साउथ जोन के ग्रुप ‘डी’ में रखा गया है। टूर्नामेंट में 46 टीमों के हिस्सा लेने की संभावना है।