फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत भी एशियन कप 2027 की मेजबानी के पांच दावेदारों में शामिल, दो पहले भी मेजबानी कर चुके

Wed, 01 Jul 2020 03:11 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारतीय फुटबॉल टीम - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

भारत ने एशियन कप 2027 फुटबॉल की मेजबानी के लिए दावेदारी की है। एशियाई फुटबॉल महासंघ ने बताया कि भारत समेत पांच देश मेजबानी की दौड़ में हैं। भारत के अलावा ईरान, कतर, सउदी अरब और उजबेकिस्तान भी मेजबानी का दावा पेश कर चुके हैं।

विज्ञापन


एएफसी ने एक बयान में कहा, 'एएफसी अब सभी दावेदार संघों के साथ काम करेगी। तमाम पहलुओं की समीक्षा के बाद एएफसी एशियन कप के 19वें संस्करण के मेजबान का एलान 2021 में किया जाएगा।’

एएफसी अध्यक्ष शेख सलमान बिन इब्राहिम अल खलीफा ने पांचों सदस्य देशों को एशियन कप की मेजबानी में रूचि दिखाने के लिए धन्यवाद दिया है। इन पांच देशों में से दो पहले भी 1956 से शुरू हुए इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर चुके हैं।
विज्ञापन


गत चैम्पियन कतर में 1988 और 2011 में यह टूर्नामेंट खेला गया था जबकि ईरान 1968 और 1976 में मेजबान रह चुका है। वह अपनी मेजबानी में दोनों बार खिताब जीतने वाला एशियाई फुटबॉल के इतिहास में एकमात्र देश है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें