फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रीमियर लीग के मैचों में फुटबॉलर अपनी जर्सी पर नाम की जगह लिखेंगे 'Black Lives Matter'

Fri, 12 Jun 2020 11:34 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ईपीएल - फोटो : social media
विज्ञापन

अमेरिका में एक अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या के बाद दुनियाभर में रोष का माहौल है। इसे लेकर हर तरफ लोग अपने-अपने तरीके से नाराजगी जता रहे हैं और विरोध प्रदर्शनों में शामिल हो रहे हैं। नस्लवाद के खिलाफ 'ब्लैक लाइव्स मैटर' नाम से शुरू हुए इस अभियान में अब दुनियाभर के खिलाड़ी भी जुड़ने लगे हैं।

विज्ञापन


कई दिग्गज और अश्वेत खिलाड़ियों ने भी इस सामाजिक कुरीति के खिलाफ मुखर होकर विरोध जताया है। इसे देखते हुए अब इंग्लैंड की शीर्ष फुटबॉल चैंपियनशिप 'प्रीमियर लीग' में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को इस प्रतियोगिता के फिर से शुरू होने पर जर्सी पर ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ का संदेश लगाने की छूट दे दी गई है।

खिलाड़ी जर्सी पर नाम की जगह लिखेंगे ब्लैक लाइव्स मैटर का संदेश

क्लबों ने शुक्रवार को कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान इस पर चर्चा की कि अमेरिका के मिनियापोलिस में 25 मई को एक पुलिसकर्मी द्वारा अफ्रीकी मूल के जार्ज फ्लॉयड की मौत के बाद खिलाड़ी समाज में व्याप्त नस्लीय अन्याय को समाप्त करने के लिए खेलों का कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके बाद सभी ने यह फैसला किया है कि 17 जून से फिर से शुरू होने वाली लीग के शुरुआती 12 मैचों में खिलाड़ी अपनी जर्सी पर लिखे नाम की जगह 'ब्लैक लाइव्स मैटर’ का संदेश लगाएंगे। इस फैसले के बाद प्रीमियर लीग ने भी इसे मंजूरी देते हुए कहा कि लीग किसी भी तरह के नस्लवाद को समर्थन नहीं देता है और ऐसे किसी भी तरह की सामाजिक कुरीति का विरोध करता है।

मीटिंग में क्लबों द्वारा यह भी फैसला लिया गया कि शुरुआती राउंड के मैचों के खिलाड़ियों की जर्सी पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा और ब्लैक लाइव्स मैटर दोनों का लोगो भी रहेगा। इसके साथ ही लीग की तरफ से खिलाड़ियों को इस बात की भी छूट दी गई कि वे चाहें तो स्टेडियम में मैच से पहले या उसके दौरान घुटने पर बैठकर इस अभियान को अपना समर्थन दे सकते हैं।
विज्ञापन

बदलेगा नियम

खेलों के नियमों के अनुसार मैच के दिन उपयोग किए जाने वाले साजो सामान पर किसी तरह का राजनीतिक, धार्मिक या निजी नारा, बयान या छवि नहीं दी जा सकती है लेकिन इंग्लैंड फुटबॉल संघ ने कहा कि मैदान पर संदेश देते समय व्यावहारिक समझ को लागू किया जाएगा। जर्मन लीग में खिलाड़ियों द्वारा जार्ज फ्लॉयड के समर्थन में संदेश देने के बाद विश्व फुटबाल की सर्वोच्च संस्था फीफा ने इस तरह का रूख अपनाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें