फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या मशहूर होना बना मुसीबत?: दुष्कर्म मामले में फंसा नोरा का रूमर्ड बॉयफ्रेंड! ट्रायल तय होने पर तोड़ी चुप्पी

Fri, 19 Jun 2026 03:10 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

मोरक्को और पीएसजी के स्टार फुटबॉलर अचरफ हकीमी को दुष्कर्म के आरोपों से जुड़े मामले में बड़ा झटका लगा है। फ्रांस की अदालत ने उनके खिलाफ मुकदमा चलाने के फैसले को बरकरार रखा है और अब आने वाले महीनों में ट्रायल शुरू होगा। इस फैसले के बाद हकीमी ने सोशल मीडिया पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि अगर वह मशहूर नहीं होते तो यह मामला कभी बनता ही नहीं। उन्होंने खुद को आसान निशाना बताए जाने का भी दावा किया।
विज्ञापन
अशरफ हकीमी और नोरा फतेही - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोरक्को के स्टार फुटबॉलर और पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के डिफेंडर अशरफ हकीमी के खिलाफ दुष्कर्म के आरोपों से जुड़े मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने उनके खिलाफ मुकदमा चलाने के फैसले को बरकरार रखा है और उनकी अपील खारिज कर दी है। अब इस मामले की सुनवाई आने वाले महीनों में ट्रायल के रूप में होगी।
विज्ञापन

अशरफ हकीमी - फोटो : इंस्टाग्राम @achrafhakimi
क्या है पूरा मामला?
फरवरी 2023 में 24 वर्षीय एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला का दावा था कि जनवरी 2023 में उसकी मुलाकात हकीमी से इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। इसके बाद वह खिलाड़ी द्वारा बुक कराई गई टैक्सी से उनके घर पहुंची, जहां कथित तौर पर उसकी सहमति के बिना छेड़छाड़ और फिर दुष्कर्म किया गया। मामले की जांच के बाद 2025 में अभियोजकों ने हकीमी के खिलाफ मुकदमा चलाने की सिफारिश की थी। अदालत ने इसे मंजूरी दे दी थी, जिसके खिलाफ हकीमी ने अपील दायर की थी। अब उनकी यह अपील भी खारिज हो गई है।

अशरफ हकीमी और नोरा फतेही - फोटो : ANI/Instagram
हकीमी ने क्या कहा?
कोर्ट के फैसले के बाद हकीमी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लंबा संदेश साझा किया। उन्होंने आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया कि उनकी प्रसिद्धि की वजह से उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। हकीमी ने लिखा, 'न्याय ने मेरी आंखों में देखकर मुझसे कहा कि अगर मैं मशहूर नहीं होता तो यह मामला कभी नहीं बनता। मैंने वर्षों तक चुप रहना चुना। मुझे लगा कि गरिमा बनाए रखना, धैर्य रखना और न्याय व्यवस्था पर भरोसा करना सही फैसले तक पहुंचाएगा।'

उन्होंने आगे कहा, 'आज एक ऐसी कहानी सुनाई जा रही है जो मेरी नहीं है। इसकी कीमत मेरा परिवार, मेरी जिंदगी और सबसे बढ़कर सच चुका रहा है। कई बार मुझे लगता है कि मैं एक आसान निशाना बन गया हूं। मैं पहले दिन से इस ट्रायल का इंतजार कर रहा हूं और अब आखिरकार मुझे अपनी बात रखने का मौका मिलेगा।'

अशरफ हकीमी और नोरा फतेही - फोटो : ANI/Instagram
विश्व कप के बीच बढ़ी मुश्किलें
हकीमी इस समय मोरक्को टीम के साथ फीफा विश्व कप 2026 में हिस्सा ले रहे हैं। ऐसे समय में कोर्ट का यह फैसला उनके लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। हालांकि, कानूनी प्रक्रिया अभी जारी है और अदालत ने फिलहाल किसी दोष या निर्दोषता पर फैसला नहीं सुनाया है। ट्रायल के दौरान दोनों पक्षों के तर्क और सबूतों के आधार पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

नोरा फतेही, अशरफ हकीमी - फोटो : इंस्टाग्राम@norafatehi, achrafhakimi
करियर पर पड़ सकता है असर
हकीमी दुनिया के शीर्ष राइट-बैक खिलाड़ियों में गिने जाते हैं और मोरक्को की हालिया सफलताओं में उनकी अहम भूमिका रही है। लेकिन ट्रायल शुरू होने के साथ ही उनका नाम एक बार फिर विवादों में आ गया है। अब सभी की नजरें इस हाई-प्रोफाइल मामले की आगामी सुनवाई पर टिकी हैं, जहां हकीमी पहली बार अदालत में विस्तार से अपनी बात रख सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें