रीयल कश्मीर ने शुक्रवार को आइजोल के राजीव गांधी स्टेडियम में आईलीग मैच में पूर्व चैम्पियन आइजोल एफसी से गोल रहित ड्रॉ खेला। इस ड्रॉ के साथ रीयल कश्मीर ने तालिका में दूसरे स्थान पर काबिज चर्चिल ब्रदर्स की बराबरी कर ली।
दोनों टीमों के 12 मैच में 22 अंक है लेकिन चर्चिल की टीम बेहतर गोल अंतर से दूसरे स्थान पर है। चेन्नई सिटी एफसी की टीम 11 मैचों में 24 अंक के साथ तालिका में शीर्ष पर है। मैच में दोनों टीमें ज्यादा मौके भुनाने में सफल नहीं रही लेकिन आइजोल एफसी ने ज्यादा मौके बनाये। आइजोल एफसी के कप्तान एल्फर्ड केमाह जर्यन मैन ऑफ द मैच रहे।
इनपुट-भाषा