टीम में वापसी कर रहे विलिस प्लाजा ने एक गोल करने के अलावा दो गोल करने में मदद की जिससे चर्चिल ब्रदर्स ने रविवार को आईलीग फुटबाल टूर्नामेंट में नेरोका एफसी को 4-1 से हरा दिया।
विज्ञापन
चर्चिल की ओर से पोनिफ वैज (पांचवें मिनट), विलिस (35वें मिनट), विनिल पुजारी (65वें मिनट) और इजराइल गुरुंग (90 प्लस एक मिनट) ने गोल दागे। नेरोका एफसी की ओर से एकमात्र गोल फिलिप टेटे ने 26वें मिनट में किया।