कल्याणी (पश्चिम बंगाल)। विलिस प्लाजा के दो गोल से चर्चिल ब्रदर्स एफसी ने आईलीग में मोहन बागान को 4-2 से पराजित किया। त्रिनिदाद के प्लाजा (दूसरे और 38वें मिनट) और रॉबर्ट प्राइमस (29वें मिनट) ने पहले हाफ में जबकि रडानफ अबू बक्र (76वें मिनट) ने दूसरे हाफ में गोल किए। मोहन बागान के लिए फ्रान गोंजालेज ने 34वें मिनट और सुभा घोष ने 90वें मिनट में एक-एक गोल किया।