फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइजोल एफसी से हारकर रेलीगेट हुआ शिलांग लाजोंग

Mon, 04 Mar 2019 11:30 PM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
football in india
विज्ञापन

अंसुमानाह क्रोमाह के दो गोल की मदद से आइजोल एफसी ने आई-लीग फुटबॉल मैच में सोमवार को यहां शिलांग लाजोंग 4-1 से शिकस्त दी।  इस हार से शिलांग लाजोंग आई-लीग की शीर्ष लीग से निचली लीग में खिसक गया। 

विज्ञापन


लाजोंग 11 टीमों की तालिका में 19 मैचों में 11 अंक के साथ सबसे निचले स्थान पर है। शनिवार को अगर टीम अपने आखिरी मैच में मोहन बागान को हरा देगी तब भी टीम अंतिम स्थान पर ही रहेगी। 

आइजोल एफसी 19 मैच में 21 अंक के साथ आठवें स्थान पर है। आइजोल के लिए क्रोमाह ने 40वें और 83वें मिनट में गोल किये। टीम के लिए मापुइया (81 मिनट) और इसाक (89 मिनट) ने भी गोल दागे। लाजोंग के लिए डोनबोक्लांग लिंगदोह ने इंजुरी टाइम में संत्वाना गोल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें