जापान के मिडफील्डर कात्सुमी युसा के दो गोल की मदद ने नेरोका एफसी ने आईलीग फुटबाल टूर्नामेंट में शनिवार को चर्चिल ब्रदर्स को 2-1 से हराकर सत्र में उनके अपराजेय क्रम को तोड़ा।
मैन ऑफ द मैच कात्सुमी ने मैच के पहले और 87वें मिनट में गोल किए। इस जीत के साथ नेरोका की टीम 14 अंक के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गयी जो शीर्ष पर काबिज चेन्नई सिटी एफसी से तीन अंक पीछे है।
चर्चिल के लिए दावदा सीसे के पास में खालिद अउशो ने 37वें मिनट में गोल किया। आठ मैचों में तीन जीत, चार ड्रॉ और एक हार के साथ चर्चिल की टीम तालिका में 13 अंक के साथ चौथे स्थान पर है।
वहीं, दूसरे मुकाबले में गोकुलम और रियल कश्मीर के बीच मैच 1-1 से ड्रॉ हो गया।
इनपुट-भाषा