अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) ने आई लीग कोर कमेटी की बैठक 29 दिसंबर को यहां अपने मुख्यालय (फुटबाल हाऊस) में बुलाई है। बैठक में मोहन बागान और ईस्ट बंगाल के बीच हुए विवादास्पद मैच को लेकर नियुक्त जस्टिस एके गांगुली की रिपोर्ट पर चर्चा की जाएगी ताकि आगे जरूरी कार्रवाई की जा सके।
गौरतलब है कि ईस्ट बंगाल और मोहन बागान के बीच आई-लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के इस सत्र का पहला मैच युवा भारती क्रीडांगन में जबर्दस्त हंगामे और पथराव के कारण रद्द कर देना पड़ा था। बागान की टीम ने कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए मैदान में उतरने से मना कर दिया, जिसके बाद उस पर निलंबन की तलवार लटक रही है।