पूर्व चैंपियन आईजोल एफसी ने आईलीग फुटबाल टूर्नामेंट के 15वें चरण में शुक्रवार को मौजूदा चैंपियन मिनर्वा पंजाब को 1-0 से हराया। मैच का एकमात्र गोल लालरिंचाना ने 69वें मिनट में किया।
इस जीत से आइजोल की टीम 15 मैचों में 14 अंकों के साथ सातवें स्थान पर पहुंच गयी है। इस मैच से पहले उसकी टीम दसवें स्थान पर थी और उस पर रेलीगेशन का खतरा मंडरा रहा था लेकिन इस परिणाम से उस पर से फिलहाल खतरा टल गया है।
मिनर्वा के लिये यह सत्र अच्छा नहीं रहा और उसे 15 मैचों में सातवीं हार का सामना करना पड़ा।