फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएसएल सेमीफाइनल: पहले चरण में कोलकाता ने मुंबई को दी मात

Sat, 10 Dec 2016 10:55 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ह्यूम - फोटो : ISL
विज्ञापन
आईएसएल के तीसरे सीजन के कोलकाता के रवींद्र सरोवर स्टेडियम में एटलेटिको डि कोलकाता और मुंबई एफसी के बीच खेले गए सेमीफाइनल के पहले चरण में कोलकाता ने मुंबई को 3-2 के अंतर से मत दी। पहले सीजन की विजेता कोलकाता को उनके घर में हराना मुंबई के लिए आसान नहीं था और हुआ भी ऐसा ही। मुंबई एफसी पहली बार सेमीफाइनल तक पहुंची, जबकि कोलकाता के पास दो सेमीफाइनल खेलने का भी अनुभव था। यही अनुभव मुंबई पर भारी पड़ा। दोनों ही टीमों के लिए पहले गोल करना बेहज जरूरी था क्योंकि मुंबई ने लीग 14 में से 8 में पहले गोल किया जिसमें से 6 में जीत मिली थी जबकि 2 मैच ड्रॉ समाप्त हुए थे। वहीं मुंबई ने इस सीजन जब भी गोल किया वह हारा नहीं था। हालांकि, घर में कोलकाता का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। उसने यहां खेले सात मैचों में से केवल एक में जीत हासिल हुई थी।  
विज्ञापन


मैच की शुरुआत में पहला गोल कोलकाता की ओर से राल्टे ने किया और कोलकाता ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। लेकिन कोलकाता इस बढ़त को ज्यादा देर तक बरकरार नहीं रख सका। 10 वें मिनट में कोस्टा ने मुंबई को बढ़त दिला दी। इसके बाद मुंबई का आक्रमण जारी रहा और 19 वें मिनट में वियेरा ने मुंबई को 2-1 की बढ़त दिलवा दी। कोलकाता भी जवाबी आक्रमण करता रहा। 39 वें मिनट में ह्यूम ने कोलकाता को बराबरी दिला दी और मुकाबले में कोलकाता वापस आ गया। पहले हाफ के अंतिम मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर कोलकाता को निर्णायक बढ़त दिला दी। मैच में 54 प्रतिशत समय तक गेंद कोलकाता के पास रही।

इसके बाद दूसरे हाफ में दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। मुंबई के कप्तान डियेगो फुरलॉन को मैच खत्म होने से 16 मिनट पहले रेफरी ने रेड कार्ड दिखा कर बाहर कर दिया। इस तरह आखिर के 16 मिनट मुंबई को 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा। अब दूसरे  चरण में भी मुंबई की ओर से वह नहीं खेल पाएंगे। कोलकाता के दो खिलाड़ियों को तो मुंबई के 5 खिलाड़ियों को रेफरी ने यलो कार्ड दिखाया। मैच का इकलौता रेड कार्ड डियागो फुरलॉन को दिखाया गया। 
विज्ञापन


सेमीफाइनल के पहले चरण का दूसरा मैच केरला ब्लास्टर्स और दिल्ली डायनमोज के बीच कोच्ची में 11 दिसंबर को खेला जाएगा। सेमीफाइनल के पहले और दूसरे चरण में टीमें अपने-अपने होम ग्राउंड पर मैच खेलती हैं। इसके आधार पर सेमीफाइनल की टीमों का निर्णय होता है। कोलकाता और मुंबई के बीच दूसरे चरण का सेमीफाइनल 13 दिसंबर को खेला जाएगा। वहीं 14 दिसंबर को केरला ब्लास्टर्स और दिल्ली डायनमोज के दूसरे चरण का सेमीफाइनल दिल्ली के नेहरु स्टेडियम में खेला जाएगा।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें