यूरोपीय फुटबॉल क्लबों को कोरोना वायरस महामारी के कारण अगले साल करीब साढे चार अरब डॉलर का नुकसान होने की आशंका है। यूरोपीय क्लब संघ ने मंगलवार को जारी एक अध्ययन में यह बात कही।
ईसीए के अनुमान के अनुसार 55 देशों को इस सत्र में एक अरब 80 करोड़ डॉलर और 2020-21 सत्र में करीब ढाई करोड़ डॉलर का नुकसान होगा।
ईसीए के मुख्य कार्यकारी चार्ली मार्शल ने कहा, 'इससे यूरोपीय क्लबों पर कोरोना वायरस के आर्थिक दुष्प्रभावों का पता चलता है। यह किसी भूकंप से कम नहीं है।' फीफा ने अपने वित्तीय रिजर्व में से जरूरतमंद सदस्यों को अनुदान और ब्याजमुक्त ऋण देने का वादा किया है।