फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना महामारी के बीच जर्मनी ने सफलतापूर्वक पूरा किया फुटबॉल सत्र

Sun, 28 Jun 2020 08:19 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बायर्न म्यूनिख ने जीता बुंदेसलीगा का खिताब - फोटो : social media
विज्ञापन

जब पूरी दुनिया में खेल से जुड़े आयोजन कोविड-19 महामारी के कारण स्थगित या निलंबित थे तब जर्मनी ने घरेलू फुटबॉल की शीर्ष प्रतियोगिता बुंदेसलीगा के बचे हुए मैचों का सफलतापूर्वक आयोजन कर यूरोप में मिसाल पेश की।

विज्ञापन


फाइनल मुकाबले के बाद हालांकि एक ट्रॉफी थी, पदक थे और स्मारक टी-शर्ट थे लेकिन मैदान में प्रशंसक नहीं थे। शनिवार को बायर्न म्यूनिख ने बुंदेसलीगा का खिताब अपने नाम किया और लीग ने सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद राहत की सांस ली। लीग को फिर से शुरू करने की योजना कारगर साबित हुई।

लीग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रिस्चियन सीफर्ट ने कहा, 'यह वैसा बुंदेसलीगा नहीं है जैसा हम चाहते थे या जिससे हम प्यार करते हैं, लेकिन यह एकमात्र बुंदेसलीगा था जो इन परिस्थितियों में संभव था।'
विज्ञापन


ब्रेक के बाद बुंदेसलीगा की शुरूआत 16 मई को हुई थी। यह यूरोप के दूसरे लीग से एक महीने पहले शुरू हुआ। बुंदेसलीगा के वायरस जांच और चिकित्सा प्रोटोकॉल को दुनिया भर के अन्य लीग और खेलों के लिए एक उदाहरण पेश किया।

इस दौरान प्रशंसकों ने भी लीग का पूरा साथ दिया और मैच के समय स्टेडियम के आस-पास जमा नहीं हुए। ज्यादातर प्रशंसकों ने घर में टेलीविजन सेट पर मैच का लुत्फ उठाया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें