चैम्पियंस लीग और सुपर कप की विजेता बायर्न म्यूनिख के 32 मैचों तक अपराजेय रहने का क्रम रविवार को बुंदेसलीगा (जर्मनी की शीर्ष घरेलू फुटबॉल लीग) में होफ्फेनहेम से 4-1 से हार के साथ टूट गया।
बुंदेसलीगा की मौजूदा चैम्पियन टीम ने इस मुकाबले के तीन दिन पहले ही सुपर कप के 120 मिनट तक खेले गए फाइनल में सेविला को 2-1 से हराया था और के खिलाड़ियों पर थकान का असर साफ दिख रहा था।
टीम के दिग्गज खिलाड़ी थॉमस मुलर ने सेविला के खिलाफ मैच के बाद कहा था, ‘हम काफी थके हुए है।' टीम को बुधवार को जर्मन सुपर कप के फाइनल में बोरुसिया डोर्टमंड के खिलाफ खेलना है।