फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदुस्तान क्लब ने लांच की महिला फुटबॉल टीम

Wed, 28 Nov 2012 08:42 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के मशहूर हिंदुस्तान फुटबॉल क्लब ने एक अनूठी पहल करते हुए अपनी महिला फुटबॉल टीम लांच कर महिला फुटबॉल के आगे बढ़ने की दिशा में एक कदम उठा दिया।
विज्ञापन


हिंदुस्तान फुटबॉल क्लब के अध्यक्ष सुशील पंडित और निदेशक डी के बोस ने टीम लांच करते हुए कहा कि आई लीग चैंपियनशिप में पहली या दूसरी डिवीजन के किसी भी क्लब के पास अपनी महिला फुटबॉल टीम नहीं है। लेकिन दिल्ली के क्लब ने अपनी महिला फुटबॉल टीम लांच कर एक अच्छी शुरूआत की है।

छह दशक पुराने हिंदुस्तान क्लब ने साथ ही इतालवी कंपनी लोटो के साथ दो वर्ष के जर्सी प्रायोजन समझौते की भी घोषणा की। बोस ने कहा कि हमने यह फैसला महिला फुटबॉल को आगे बढ़ने के प्रयासों के तहत किया है। दिल्ली साकर एसोसिएशन (डीएसए) अपनी महिला लीग की शुरूआत करने पर विचार कर रहा है और हिंदुस्तान क्लब चाहता है कि इस लीग में उसकी भी भागीदारी रहेगी।
विज्ञापन


इस महिला टीम की कप्तान भारत की अंडर 19 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नेहा कपूर को बनाया गया है। इस टीम में राष्ट्रीय स्तर की कई खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इन खिलाड़ियों में 2009 में भारतीय शिविर में शामिल होने वाली कुहेलिका गुहा, पल्लवी राय, नेहा यादव, नैंसी गुप्ता और पूजा मंडेरवाल को जगह दी गई है। नेहा दिल्ली की पहली ऐसी महिला फुटबॉलर हैं जो भारत की ओर से खेली है।
विज्ञापन


इस अवसर पर महिला टीम की सभी खिलाड़ी मौजूद थी। नेहा ने कहा कि हम हिंदुस्तान क्लब के शुक्रगुजार हैं जिसने अपनी महिला टीम लांच की है। महिला फुटबॉल में काफी प्रतिभाएं है और इस टीम के गठन से देश में महिला फुटबॉल के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ेगा। हिंदुस्तान क्लब ने इस मौके पर पुरूष और महिला टीमों की नई जर्सी भी लांच की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें